फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दूरस्थ गांव नामिक में 100 फीसदी लोगों को लगा कोरोना का पहला टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के दूरस्थ गांव नामिक में स्वास्थ्य विभाग ने 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना का पहला टीका लगा दिया है।
विज्ञापन

नामिक के ग्रामीण लगातार टीकाकरण की मांग उठा रहे थे। अमर उजाला ने ग्रामीणों की मांग को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने क्षेत्र में टीम भेजकर ग्रामीणों का टीकाकरण कराने के साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।
आठ जुलाई को प्रतिरक्षण सहायक मोहित पंत के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम 158 किमी की यात्रा कर नामिक पहुंची। इसमें गोगिना से आठ किमी की पैदल यात्रा भी शामिल है।
विज्ञापन

टीम ने दो दिन गांव में रहकर 18 साल से अधिक आयु के सभी 312 लोगों को कोविड की पहली डोज लगाई। स्वास्थ्य कैंप लगाकर 374 मरीजों को जरूरी दवा बांटी। टीम बागेश्वर के रास्ते गोगिना होते हुए नामिक तक पहुंची।
विज्ञापन

टीम में वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर पंकज बिष्ट, नर्सिंग ऑफिसर रश्मि भट्ट, प्रियंका बिष्ट फार्मासिस्ट सूरज बिष्ट, अशोक मेहता ने शामिल रहे। ग्रामीणों ने टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें