फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: निगम कर्मचारी आज 200 पौधे रोपेंगे

Mon, 20 Jan 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नियमितीकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का पौधरोपण आंदोलन 199 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह के कर्मचारियों ने गुरना देवी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर किया जा रहा पौधरोपण आंदोलन एक नजीर बन रहा है। कहा कि मंगलवार को कर्मचारी आंदोलन के दो सौ दिन पूरे होने पर 200 पौधे लगाएंगे। इस दौरान माघ खिचड़ी का आयोजन कर सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। यहां हर सिंह, शेर सिंह, दीपक, नरेंद्र थापा, वेदप्रकाश, महेश कुमार, सौरभ खोलिया, शोभा राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें