फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के लिए बनाए गए वॉर रूम में 25 मार्च से बिना छुट्टी लिए काम कर रहे हैं कोरोना योद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। कोविड-19 के लिए बनाए गए वॉर रूम में लगे कर्मचारी 25 मार्च से बिना अवकाश के लगातार कार्य कर रहे हैं। ये कर्मी कोविड-19 के लिए खरीदारी और एंचोली जांच केंद्र में लगे कर्मचारी को मेडिकल सहित कई अन्य सामग्रिया उपलब्ध करा रहे हैं। कर्मचारियों के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है। कोविड-19 के लिए सीएमओ ऑफिस में प्रशासन ने वॉर रूम बनाया है। ये वॉर रूम कोविड-19 की जांच के लिए चिकित्सकों, फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही ये कर्मी वॉर रूम में आवश्यकता अनुसार पीपीई किट, गलब्ज सहित कई अन्य सामान उपलब्ध करा रहे हैं। वॉर रूम में तैनात फार्मासिस्ट चंदन सिंह बिष्ट वॉर रूम के अलावा एंचोली जांच केंद्र में भी रात तक कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वो चेक पोस्ट में सामान, वाहनों की व्यवस्था और लोगों की जांच में सहयोग कर रहे हैं। वॉर रूम में तैनात मोहित पंत लॉकडाउन के दौरान जारी पासों का वेरिफिकेशन का कार्य कर रहे हैं। पंकज अवस्थी होम क्वारंटीन, संस्थागत क्वारंटीन की रिपोर्ट बना रहे हैं। यहां तैनात सोमेंद्र उपाध्याय कोविड-19 के लिए नये सामान की खरीदारी के लिए टेंडर आदि का कार्य कर रहे हैं। भुवन चंद्र पांडे सीपीसी सैंपल भेजने के लिए वाहनों की व्यवस्था कराने का कार्य कर रहे हैं। ये कर्मी सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक भी कार्य कर रहे हैं। इन कर्मियों के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें