फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी और आईटीबीपी के 500 से अधिक जवानों ने लगाई कोरोना टीका

विज्ञापन
सीएचसी डीडीहाट में एसएसबी के जवानों कोरोना टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
चंपावत। जिले में छह केंद्रों में 399 लोगों को लगा कोरोना टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 542 लोगों को टीकाकरण के लिए चयनित किया था। एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट प्रमोद देवरारी के नेतृत्व में परिसर में डॉ. मनीष बिष्ट ने 85 लोगों का टीकाकरण किया। वहां द्वितीय कमान अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, उप कमांडेंट हरेंद्र सिंह आदि थे। वहीं पीएचसी पाटी में 88, उप जिला अस्पताल में 85, सीएचसी लोहाघाट में 57, जिला अस्पताल में 52, बाराकोट में 32 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं दूसरे चरण का टीकाकरण 19 फरवरी से शुरू होगा। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि 16 जनवरी से 19 जनवरी तक जिन लोगों को कोराना के टीके लगे हैं, उन्हें दूसरी डोज 19 फरवरी को दी जाएगी।
विज्ञापन

एसएसबी और आईटीबीपी के 500 जवानों का टीकाकरण
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी और आईटीबीपी के 500 से अधिक जवानों को कोरोना टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस मेहरा ने बताया कि नगर पालिका डीडीहाट के भी सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को भी टीका लगाया जा चुका है। आईटीबीपी मिर्थी में सेनानी एटी बोरकर और एसएसबी के प्रभारी सेनानायक एसपी टोंडुप ने टीकाकरण कर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें