फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बुधवार से होने लगेगी कोरोना जांच, मगर कन्फर्म करने के लिए हल्द्वानी भेजी जाएगी पॉजिटिव रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में बुधवार से कोरोना के सैंपलों की जांच शुरू हो जाएगी। इंजीनियरों की टीम ने जिला अस्पताल में मशीन इंस्टॉल कर दी है। अस्पताल में कर्मियों को सैंपल की जांच के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि मशीन को इंस्टॉल करने का कार्य पूरा कर दिया है। बुधवार से कोरोना के सैंपलों की जांच शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घंटे मे कोरोना के दो सैंपलों की जांच की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रिपोर्ट को कनफर्म करने के लिए फिर से जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव है या निगेटिव कनफर्म किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैंपलों की जांच के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें