संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में बुधवार से कोरोना के सैंपलों की जांच शुरू हो जाएगी। इंजीनियरों की टीम ने जिला अस्पताल में मशीन इंस्टॉल कर दी है। अस्पताल में कर्मियों को सैंपल की जांच के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि मशीन को इंस्टॉल करने का कार्य पूरा कर दिया है। बुधवार से कोरोना के सैंपलों की जांच शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घंटे मे कोरोना के दो सैंपलों की जांच की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रिपोर्ट को कनफर्म करने के लिए फिर से जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव है या निगेटिव कनफर्म किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सैंपलों की जांच के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।