फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सैंपल पीएससी में भी लिए जाएंगे

विज्ञापन
सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जिले में कोरोना के सैंपल लेने का काम ब्लाॅक स्तर पर भी शुरु हो गया है। पहले दिन मूनाकोट ब्लाॅक के बड़ालू पीएससी में छह लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। राज्य मेे तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए ब्लाॅक स्तर पर भी सैंपलिंग शुरु हो गयी है। ब्लाॅक में मेडिकल आफिसर इंचार्ज के माध्यम से जिस किसी व्यक्ति में कोरोना से मिलते लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर बेस अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन में भेजा जाएगा। मरीज में कोरोना के लक्षण पाॅजिटिव पाए जाने पर उसे बेस में ही आइसोलेट करते हुए दोबारा सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजा जाएगा। मूनाकोट ब्लाॅक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ालू में भी कोरोना के मिलते लक्षण पाए जाने वाले व्यक्ति के सैंपल लेने के लिए एक लैब टैक्नीशियन की नियुक्ति कर दी गई है। अस्पताल में पीपीई किट और सैंपल जाॅच का सामान पहॅुच चुका है। अस्पताल प्रभारी डाॅ. स्मृति बृजवाल ने बताया पीएससी के अंतर्गत आने वाले सभी अस्पतालों में कोरोना के लक्षण पाए जाने व्यक्ति के बड़ालू में बुधवार और शनिवार को सैंपल लिए जाएंगे। शनिवार को अस्पताल में लैब टैक्नीशियन कमलेश सामंत और शिवम भट्ट ने छह लोगों के सैंपल लिए। --::: "जिले के सभी ब्लाॅक में एमओआईसी, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने वाले रोगियों के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपलों की बेस अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन में जांच होगी। जांच रिपोर्ट केे आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।" -डाॅ. ऊषा गुंज्याल, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें