फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उपचार को आए लोगों को करानी होगी कोरोना जॉच

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने उपचार को आए लोगों की कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया है। रोगियों का रैपिड टेस्ट के बाद आई रिपोर्ट के बाद ही उपचार किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने नोटिस भी चस्पा कर दिया है। पीएमएस डॉ. नर सिंह गुंज्याल का कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ते देख प्रत्येक रोगी की जांच करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

टनकपुर के तीन वार्डों में छह कंटेनमेंट जोन घोषित
टनकपुर (चंपावत)। एक साथ कई लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने शहर के तीन वार्डों में छह माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि वार्ड तीन में नारमल शर्मा आरामशीन और शर्मा ऑटो ट्रेडर्स से कुंवर सिंह बोहरा, महेंद्र सिंह के घर से शर्मा ऑटो ट्रेडर्स तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी वार्ड में अजय सक्सेना के घर से डॉ. सैय्यद अस्पताल तक, वार्ड चार में हरीश शर्मा के घर से मुस्ताक हुसैन तक, इसी वार्ड में कुंवर पाल के घर से हरिशंकर के घर तक, वार्ड छह कर्मचारी कॉलोनी में राजू कश्यप के घर से नरेश तिवारी के घर तक, उसी वार्ड में राजवाला के घर से बाला दत्त के घर तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। एसडीएम ने बताया कि इन क्षेत्रों में जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।
पिथौरागढ़ में एमआर मिला कोरोना संक्रमित
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। जिला मुख्यालय में एक एमआर कोरोना संक्रमित मिला है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि एक एमआर कोरोना संक्रमित मिला है, जिसके बाद अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 138 पहुंच गई है, जबकि 225 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, गंगोलीहाट में तीन दिन के लॉकडाउन का असर दिखाई दिया। लोग घरों में रहे। बुधवार को दुकानें खोली जाएंगी। व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक ने बताया कि संक्रमण फिर बढ़ा तो लॉकडाउन किया जाएगा।
विज्ञापन

धारचूला और बरम क्षेत्र में सात दिन का लॉकडाउन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बरम और गोगई कनार में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार से सात दिन के लिए लॉकडाउन लागू किया गया, जबकि धारचूला में बुधवार से सात दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। क्षेत्र में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह बुदियाल, बरम की प्रधान कलावती देवी, कनार महेंद्र सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप और सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत ने कहा कि जरूरी सामान की दुकानें सुबह सात से सुबह 10 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने लोगों से बेवजह बाजार न आने की अपील की है।
चंपावत जिले में 19 कोरोना संक्रमित मिले
कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर स्टेट बैंक चार दिनों के लिए हुआ बंद
टनकपुर/चंपावत। जिले में मंगलवार को 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 18 लोग आरटीपीसीआर में और एक एंटिजन टेस्ट मेें पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित मिले लोगों में ज्यादा संख्या व्यापारियों की बताई गई है। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 340 हो गई है। इनमें से 228 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को जिले में 523 लोगों की सैंपलिंग हुई। जिले में कुल 16328 सैंपल जांच को भेजे गए। 13074 निगेटिव आए हैं। 2806 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। एक्टिव केस 109 हैं।
स्टेट बैंक का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। बैंक के शाखा प्रबंधक श्रीनिवास ने बताया कि एहतियात के तौर पर बैंक को चार सितंबर तक के लिए बंद किया गया है। बैंक के अन्य कर्मचारियों की भी सैंपलिंग की जा रही है।
सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों में टनकपुर का एक व्यक्ति और उसके दो बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों की मां कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाई गई थी। बनबसा में चार नाई, दो व्यापारी और एक रोडवेज का चालक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं टनकपुर में आधा दर्जन व्यापारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक व्यक्ति सर्दी, जुकाम होने पर अस्पताल आया था, जांच वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। सीएमएस डॉ. हयांकी ने बताया कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
लोनिवि का लोहाघाट कार्यालय 48 घंटों के लिए सील
लोहाघाट (चंपावत)। लोनिवि खंड लोहाघाट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बेस अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती हैं। ईई पलड़िया ने बताया कि शासन की ओर से कोविड-19 में दिए गए निर्देशों का पालन कर कार्यालय को 48 घंटों के लिए सील किया गया है। उन्होंने तत्काल सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अस्पताल जाकर अपना रैपिड एंटीजन टेस्ट कराकर उसकी रिपोर्ट कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
छतार वार्ड में शिविर लगाकर लिए गए सैंपल
चंपावत। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद ने बताया कि सीएचसी में कोरोना की सैंपलिंग लगातार हो रही है। मंगलवार को 60 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए। नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में चिकित्सा टीम की ओर से शिविर लगाकर लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार को छतार वार्ड में सैंपलिंग का कार्य किया गया। चिकित्सा और राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड में 22 लोगों के सैंपल लिए। वार्ड सभासद लोकेश पुनेठा ने बताया कि सैंपलिंग के लिए शिविर लगाए जाने की जानकारी सभी लोगों को दिए जाने के बाद भी बहुत कम लोग सैंपल देने पहुंचे।
गुजरात से लापता युवक लौटा, क्वारंटीन किया
चंपावत। कच्छ गुजरात के ग्राम सामा गोगा मुंद्रा से आठ जुलाई से लापता युवक मंगलवार सुबह चंपावत पहुंच गया। अब इस युवक को क्वारंटीन किया गया है। नंदोला गांव निवासी 35 वर्षीय राम सिंह गुजरात की एक निजी कंपनी में काम करते था। वह आठ जुलाई से लापता था। राम के पिता तेज सिंह ने बताया कि कंपनी से गायब होने और मोबाइल फोन से संपर्क न होने से पूरा परिवार परेशान था। डीएम, एसपी को पत्र भेजने के बाद सोमवार को विधायक से गुहार लगाई। अलबत्ता मंगलवार सुबह राम सिंह अचानक चंपावत के लक्ष्मी मार्केट में पहुंच गया। बताया कि रुपये खत्म होने और मोबाइल फोन खोने से उसका परिवार सेेेे संपर्क नहीं हो सका। इस दौरान वह काम के सिलसिले में मुंबई भी गया। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से चंपावत पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें