फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की आशंका को देखते हुए पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना की आशंका को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। पिथौरागढ़ के बीडी पांडेय जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया गया है। इसमें 87 बेड लगाए गए हैं। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत ने बताया कि संदिग्ध मरीज आने पर उनका इलाज किया जाएगा। उधर वड्डा के लेलू गांव में ग्राम पंचायत और रेडक्रास के सदस्यों ने चार बेड का क्वारंटीन सेंटर बना दिया है। प्राथमिक पाठशाला लेलू में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में ग्रामसभा के लोगों को रखा जाएगा। लेलू के उप प्रधान संदीप गिरी ने बताया सेंटर में फिल्टर, सैनिटाइजर सहित सभी आवश्यक वस्तुएं रखी गई हैं। इस कार्य में प्रधान रवींद्र सिंह, रेडक्रास के भूपाल सिंह, चंचल प्रसाद और सूरज चंद ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें