फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मांगें पूरी न होने पर सहकारी समिति कर्मचारी करेंगे कलमबंद हड़ताल

Mon, 28 Sep 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। साधन सहकारी समिति के सचिव और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक अक्तूबर से कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी है। लोहाघाट के सभागार में हुई बैठक में संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

केदार सिंह अधिकारी को अध्यक्ष और कौस्तुब अधिकारी को उपाध्यक्ष चुना गया। जितेंद्र तड़ागी महामंत्री, गणेश सामंत कोषाध्यक्ष और नवीन सिंह संगठन मंत्री बने। समिति ने नई समिति के गठन पर विरोध जताया और पुनर्विचार की मांग की। उन्होंने सचिवों और कर्मचारियों को राजकीय घोषित करने की भी मांग उठाई।
संघर्ष समिति ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर सूचनाओं का बहिष्कार जारी रहेगा। एक अक्तूबर से कलम बंद हड़ताल होगी जिसके बाद पांच अक्तूबर से प्रदेश व्यापी हड़ताल होगी। कर्मचारी देहरादून में रजिस्ट्रार मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जगदीश जोशी, निर्मल चंद्र भट्ट, ललित चौड़ाकोटी, तुलसी प्रसाद भट्ट, महेश भोरा, खेम सिंह कुमार, ललित मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें