गणाईगंगोली महाविद्यालय में समाज शास्त्र की जानकारी देते प्राध्यापक। स्रोत: स्वयं
- फोटो : रुद्रपुर नई गल्ला मंडी में बैठक करते किसान। संवाद
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़) । राजकीय महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में समाजशास्त्र विषय में प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन चंद्र ने किया। विभाग के प्रभारी डॉ. मनोहर जोशी ने विद्यार्थियों को समाजशास्त्र का इतिहास, कार्यप्रणाली, आंतरिक मूल्यांकन पद्धति, समय-सारणी, पाठ्यक्रम आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ .गणेश चंद, डॉ. अंकिता टम्टा, डॉ. दीप्ति लोहनी, जीवन सिंह, विनोद बोरा, मनोज उप्रेती, गोपाल आदि मौजूद रहे।