फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औलतड़ी तक सड़क का निर्माण करो

Thu, 19 May 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड कनालीछीना में औलतड़ी तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोगों ने 80 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन किया। भागीचौरा से औलतड़ी तक इस सड़क की स्वीकृति 2005 में हुई थी, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। लोग कठिन और खतरनाक रास्तों को पार कर गाड़ी पकड़ने के लिए सात किलोमीटर दूर भागीचौरा पहुंचते हैं। इस गांव में आदम जनजाति वनरावतों के अलावा अनुसूचित जाति के परिवार भी रहते हैं। सड़क न होने से लोगों को 108 आपात सेवा, रसोईगैस की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क नहीं होने से बीमार लोगों को अस्पताल लाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सड़क की मांग लोग 20 वर्ष से उठा रहे हैं। शासन ने 2005 में सड़क को मंजूरी तो दे दी, लेकिन विभाग ने काम शुरू नहीं किया। लोगों ने कहा कि अब तक गांव से 40 फीसदी परिवार सड़क न होने के कारण अन्यत्र जा बसे हैं, यदि जल्दी सड़क नहीं बनी तो कई परिवार और जाने की तैयारी में हैं।

जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने लोगों को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण में जो रुकावट आ रही है उसे दूर किया जाएगा। प्रदर्शन में ललितमोहन जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, रीता जोशी, कुसुम जोशी, शंकर सिंह, तारा राम, विशन राम, गुमानी राम, गणेश राम, मोहन राम, विक्रम सिंह, देवकी देवी, हेमा जोशी, प्रेमा जोशी, ठाकुरदत्त समेत कई लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें