फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में जल्द शुरू होगा मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण

Sat, 20 Jan 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग और गंगोलीहाट क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दोनों स्थानों पर जल्द मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण निर्माण विभाग ने निविदा प्रकिया आमंत्रित कर दी है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग के छलौड़ी में 529.16 लाख रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग और गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर के पास 498.78 लाख रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। यहां के लोग लंबे समय से पार्किंग का निर्माण करने की मांग कर रहे थे। पार्किंग नहीं होने से दोनों स्थानों पर जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। लोग मजबूरी में अपने वाहनों को सड़क के किनारे पार्क करते हैं।
मां हाटकालिका मंदिर के पास पार्किंग का निर्माण होने का सर्वाधिक लाभ हाटकालिका मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों को मिलेगा। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। वहीं बेड़ीनाग क्षेत्र भी पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। दोनों स्थानों पर पार्किंग के निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग ने निविदा प्रक्रिया आमंत्रित कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरा होते ही पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कोट-
गंगोलीहाट और बेड़ीनाग में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण के लिए निविदा प्रकिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - विभू विश्वामित्र रावत, मुख्य अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, पिथौरागढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें