फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंपावत में इकोलॉजिकल कॉरिडोर निर्माण, 50 फीसदी पूरा

Sat, 26 Sep 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जनपद चंपावत को आपदाओं से सुरक्षित बनाया जा रहा है। टनकपुर के नायकखेड़ा क्षेत्र में 83.58 करोड़ रुपये की लागत से इकोलॉजिकल कॉरिडोर एट नायकखेड़ा फॉर डिजास्टर रेजिलिएंस का निर्माण जारी है।
विज्ञापन

परियोजना का मुख्य उद्देश्य आपदा जोखिम कम करना और स्थानीय आबादी व आधारभूत संरचनाओं को सुरक्षा देना है। इसमें पर्यावरण अनुकूल संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। वर्तमान में लॉन्चिंग एप्रन, रिटेनिंग वॉल और अर्थ फिलिंग का कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना की भौतिक प्रगति 50 फीसदी और वित्तीय प्रगति 38.51 फीसदी हो चुकी है। यह कॉरिडोर नायकखेड़ा और आसपास के क्षेत्र को संभावित नुकसान से बचाएगा। सुरक्षात्मक निर्माण कार्य क्षेत्र की भूमि और महत्वपूर्ण संरचनाओं को मजबूती देंगे। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श जिले की परिकल्पना के तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें