फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार पड़ रही मौसम की मार

Sat, 05 May 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/नाचनी/मुनस्यारी/धारचूला
विज्ञापन
नाचनी के बांसबगड़ में ओलों से पटे खेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में मौसम शनिवार को भी खराब रहा। धारचूला में अंधड़ से कई पेड़ों की टहनियां टूट गई। मुनस्यारी में दोपहर में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई। नाचनी क्षेत्र में शुक्रवार को ओलावृष्टि से फसल, फल और सब्जियों को चौपट कर दिया है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में दोपहर बाद मौसम खराब हुआ। अंधड़ चला, हालांकि बारिश नहीं हुई। धारचूला में शाम करीब 4 बजे बाद अंधड़ में कई पेड़ों की टहनियां टूट गई। अंधड़ से फलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। हालांकि कहीं से भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मुनस्यारी में शनिवार की दोपहर एक बजे से बारिश के साथ ओले गिरे। तापमान में गिरावट आ गई।

उधर, नाचनी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम बरा, धामीगांव, बांसबगड़, डुंगरी, बजेता, पांगरपानी, रांया, गोलगांव समेत कई इलाकों में जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से आम, लीची, केला, पपीता, अमरूद के साथ ही सब्जियों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। खेत ओलों से पट गए। काश्तकार दयान सिंह, हरीश सिंह, पुष्कर सिंह, उत्तम सिंह, जगत सिंह, गंगा सिंह, जीवन सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से उन लोगों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें