फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बालेश्वर मंदिर में हुई माता सिद्धिदात्री की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Tue, 13 Oct 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। पंचमुखी हनुमान धाम बलतिर में हरिद्वार से लाई गई माता सिद्धिदात्री की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से हुई। सप्तऋषि अखाड़े के महामंडलेश्वर गोविंद भट्ट के नेतृत्व में मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। यहां धाम में सतचंडी पाठ कराया गया। श्रद्धालुओं ने बालेश्वर मंदिर से हनुमान धाम तक कलश यात्रा निकाली। आचार्य दीपक बधानी ने सतचंडी पाठ जबकि पंडित मनोज बहुगुणा ने पूजा संपन्न कराई। महामंडलेश्वर गोविंद भट्ट ने बताया कि हनुमान धाम में जनेऊ संस्कार और विवाह संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें