पिथौरागढ़। तीन दिवसीय आठगांव शिलिंग मेला महोत्सव आगामी 26 अक्टूबर से डाबरी मैदान में आयोजित होगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संयोजक बिरेंद्र सिंह वल्दिया ने बताया कि महोत्सव का आधिकारिक गीत बुधवार को लांच किया जाएगा। गायक कैलाश कुमार के गाए इस गीत की पहली प्रस्तुति के लिए पांडे गांव स्थित एक बारात घर में दोपहर में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आठगांव शिलिंग मेला महोत्सव समिति ने लोगों से इसमें भागीदारी की अपील की है।