फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों रिटर्निंग अफसर के कार्यालय इंटरनेट से जुड़े

Tue, 24 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चारों रिटर्निंग अफसर के कार्यालय इंटरनेट से जुड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के चारों रिटर्निंग आफिस इंटरनेट से जोड़ दिए गए हैं और उनमें सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा ने आज हुई नामांकन की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखा। साथ ही रिटर्निंग अफसर को निर्देश भी जारी किए। रिटर्निंग आफीसर के कार्यालय आनलाइन जुड़े जाने से अब जिला मुख्यालय से ही मानीटरिंग होने लगी है। धारचूला में नेटवर्क की कमी से इंटरनेट में थोड़ी दिक्कत पेश आई।
विज्ञापन


डॉ. सिन्हा ने बताया कि बीएसएनएल के अधिकारियों को सेवा में सुधार करने के लिए कहा गया है। ताकि चुनाव के समय सूचनाओं के आदान प्रदान में दिक्कत पेश न आए। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़, डीडीहाट और गंगोलीहाट में नेटवर्क की ज्यादा समस्या नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब रिटर्निंग आफिस के कामकाज की निगरानी जिला मुख्यालय में बैठकर ही होने लगी है।


धारचूला में आंकड़ों का कंप्यूटर चोरी हुआ
धारचूला में रिटर्निंग अफसर के कार्यालय में लगा एक कंप्यूटर पिछले दिनों चोरी हो गया था। उसमें निर्वाचन संबंधी आंकड़े रखे गए थे। अब रिटर्निंग आफीसर का कार्यालय सीधे आनलाइन हो जाने से रिकार्ड गायब होने की समस्या नहीं रहेगी। वह रिकार्ड जिला मुख्यालय में भी उपलब्ध रहेगा। साथ ही सीसीटीवी लग जाने से अब अपराधी सीधे पकड़ में आ जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि रिटर्निंग आफीसर के कार्यालयों में ज्यादा सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें