फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला में कांग्रेस की शशि थापा 248 वोट से जीती

Sun, 26 Jan 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला नगर पालिका में कांग्रेस की शशि थापा, भाजपा की बेला शर्मा और निर्दलीय हेमा देवी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। आखिरकार कांग्रेस ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

कांग्रेस की शशि थापा को 1384, भाजपा की बेला शर्मा को 1136 और निर्दलीय हेमा देवी को 485 मत मिले। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी शशि ने 248 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। धारचूला में कुल 3050 मत पड़े। सात वोट नोटा को मिले। चार पोस्टल मत थे जबकि 42 मत निरस्त हुए।
वहीं ग्वालगांव वार्ड से भाजपा की रेखा देवी, घटधार वार्ड से भाजपा की ही शकुंतला आगरी, विवेकानंद वार्ड से निर्दलीय संगीता गुंज्याल, डाकबंगला वार्ड से निर्दलीय कुसुम रायपा के सिर जीत का ताज सजा।
विज्ञापन

तहसील वार्ड से निर्दलीय गजेंद्र सिंह गर्ब्याल, शिव मंदिर वार्ड से गोविंद सिंह चलाल, पंचायत वार्ड से रवीश का एकल नामांकन होने से इनका पहले ही निर्विरोध निर्वाचन तय था। विजयश्री हासिल करने के बाद सभी प्रत्याशियों ने नगर में विजय जुलूस निकाला और जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। जीत का ऐलान होते ही प्रत्याशी खुशी से झूम उठे तो हारे प्रत्याशी निराश होकर घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें