फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जन औषधि केंद्र बंद होने से भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के पास खोले गए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को बंद करने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने जन औषधि केंद्र को शीघ्र नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने नगर के पेयजल टैंकों और जल स्रोतों को साफ कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की भी मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पहले कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और फिर डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के पास खोला गया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र लंबे समय से बंद है जिससे लोगों को मजबूरन महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि जन औषधि केंद्र आमजन और गरीबों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए बना था।
कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्याय निशीद उप्रेती, यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने जन औषधि केंद्र को जल्द से जल्द खोलने की मांग की। नितेश कुमार ने कहा कि पेयजल टैंकों मेें मिले कोलीफार्म बैक्टीरिया की वजह से शहर में छोटे बच्चे भी पीलिया और टाइफाइड के शिकार हो रहे हैं। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में उमेश जोशी, मनोज खाती, जीत शर्मा, अनिल चंद, लक्षित नेगी, आयुष कुंवर, रोहित कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें