पिथौरागढ़ में रक्तदान करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कोरोना वारियर्स के सम्मान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को जिला अस्पताल के रक्तकोष में पहुंचे और रक्त दान किया। रक्तकोष प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं की पहल की सराहना की। रक्तदान करने वालों में प्रकाश जोशी, दीपक लुंठी, सुधीर कार्की, बहादुर सामंत, प्रदीप महर, नितेश कुमार आदि थे। संवाद