स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर कैंडिल जलाकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित चुफाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में महिला चिकित्सक, बाल रोग चिकित्सक, एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति सहित ब्लड बैंक की स्थापना करने की मांग उठाई। कहा कि चिकित्सकों की कमी के कारण यह अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला विशेषज्ञ नहीं होने से प्रसव के लिए भी गर्भवती महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। मोमबत्ती जलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, कैलाश खोलिया, मोहन चंद्र, राजू, कल्याण आदि शामिल थे।