पिथौरागढ़ में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
मोदी सरकार के चार साल पूरे होने को कांग्रेसियों ने विश्वासघात दिवस के रूप में मनाते हुए मोदी सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस के तिलढुकरी स्थित जिला कार्यालय के पास एकत्र कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार का पुतला फूंका। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने की बात कही थी, लेकिन एक भी वादा पूरा करने में मोदी सरकार नाकाम रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने भी विचार रखे। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, खीमराज जोशी ने महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पुतला दहन में शंकर खड़ायत, लीलांबर जोशी, कृष्णा बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, गज्जी वल्दिया, विक्रम खड़ायत, प्रदीप महर, चंद्रशेखर महर, शंकर लाल, जीवन मेहरा, दीपक लुंठी, कृष्णा बिष्ट, नीरज जोशी, रहीम कुरैशी, जावेद खान आदि शामिल थे।