फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मांगा सीईसी का इस्तीफा

Fri, 09 Oct 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक में निर्वाचन आयोग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष मनोज और नगर अध्यक्ष अमित पाठक के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त और सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वोट चोरी सत्ता हासिल करने में भाजपा का सहयोग किया। एसआईआर के जरिये लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाकर उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग और सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को इसकी कीमत चुकानी होगी। जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दायित्वधारी खजान गुड्डू, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेम पंत, त्रिलोक सिंह कार्की, मनोज टम्टा, कंचन पाठक, कुंदन धानिक, पंकज बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें