फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खरगे की रैली में शामिल होने चंपावत से रवाना होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

Fri, 07 Aug 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आठ अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चंपावत जिले से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रवाना होंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता शुक्रवार तड़के हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने बताया कि वह भी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन की एकजुटता का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें