फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हॉटमिक्स पर उठाए सवाल, किया प्रदर्शन

Mon, 24 Dec 2018 11:18 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारहमासी सड़क पर किए जा रहे हॉटमिक्स पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। डीएम को दिए ज्ञापन में बारहमासी सड़क के निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में हॉटमिक्स का काम किया जा रहा है। इस सीजन में हॉटमिक्स करना धन का खुला दुरुपयोग है। आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से डंपिंग जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मलबा जहां-तहां फेंक दिया जा रहा है। कार्यदायी संस्था मानकों के अनुसार काम नहीं कर रही है। कांग्रेसियों ने निर्माण कार्य की जांच की मांग उठाते हुए कहा कि जांच नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, मुस्तकीम कुरैशी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, सूरज वल्दिया, पवन माहरा, शुभम बिष्ट, कुंदन बोरा, भुवन पांडेय, करन सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें