फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रसोई गैस, बिजली-पानी के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 14 Apr 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सिल्थाम तिराहे पर सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल, बिजली और पानी के दाम बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अच्छे दिन आने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में पूरे देश के लिए बिजली का उत्पादन हो रहा है। ऊर्जा प्रदेश में ही सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर जनता को महंगाई का तोहफा दिया है। वहीं, पानी का बिल बढ़ाकर सरकार ने जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता की मुश्किल बढ़ा दी हैं। ईंधन महंगा होने से चौतरफा महंगाई बढ़ेगी। चेतावनी दी कि यदि रसोई गैस, ईधन, बिजली और पानी के बढ़े दाम वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, नगर अध्यक्ष निषिद उप्रेती, पद्मा बिष्ट, गीता परेरा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा, हिमांशु ओझा, राहुल लुंठी, नवीन कापड़ी, भूपेश नगरकोटी, सुरेश तिवारी, चंचल बोरा, शंकर लाल, आशिफ हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें