फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों के विस्थापन और मुआवजे को लेकर गंभीर नहीं है सरकार

विज्ञापन
ांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आपदा प्रभावित गांव पनखोली के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र पनखोली का भ्रमण किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के विस्थापन और मुआवजे को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान नवीन कापड़ी ने गांव की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन दिया। आपदा प्रभावित जगदीश कापड़ी, भावना कापड़ी प्रकाश चंद्र ने कहा कि गांव में घर रहने लायक नहीं बचे हैं। मकान कभी भी ध्वस्त हो सकते हैं। गांव के बीचोंबीच दरार पड़ गई है। कई मकानों की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से घरों को खतरा पैदा हो गया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि पनखोली गांव के आपदा प्रभावितों की समस्या को सदन में उठाया जाएगा। डीएम पिथौरागढ़ से संपर्क कर समस्या का समाधान करने की मांग की जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक मयूख महर, वरिष्ठ नेता रमेश कापड़ी, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर प्रदीप पाल, गोविंद बल्लभ कापड़ी, जीवन कापड़ी, केदार दत्त, वासुदेव कापड़ी, कैलाश चंद्र कापड़ी, उषा देवी, वासुदेव कापड़ी, कैलाश कापड़ी, शुभम, हरीश, परमानंद कापड़ी, आनंद बल्लभ कापड़ी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें