मुनस्यारी में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की सदस्यता लेते युवा।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ब्लॉक सभागार में यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चिराल के नेतृत्व में बैठक हुई। इस दौरान कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्य किया जाएगा। वहां विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नरेश द्विवेदी, यूथ जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, राजू रावत, राजू पांगती, ईश्वर कोरंगा, देव सिंह बोरा, मनोहर टोलिया आदि थे।