फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई और लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई और लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ उपवास रखा। उन्होंने शीघ्र महंगाई कम नहीं करने और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह कोरंगा के नेतृत्व में मुनस्यारी में एकत्र हुए। उन्होंने यहां लगातार बढ़ रही मंहगाई और बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उपवास रखा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। उन्होंने कि कहा देश भर में लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण आम आदमी तस्त्र है। बावजूद इसके लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है। कोविड के कहर के बाद लोगों के रोजगार के साधन खत्म हो गए हैं। ऐसे में उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के कारण कोविड से रोगियों की मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें