फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के विकास कार्यों की पोल खोलने का प्रयास

Fri, 23 Sep 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डेरा डालो, घेरा डालो रैली में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा और भाजयुमो की ओर से शुक्रवार को यहां ‘डेरा डालो-घेरा डालो’ रैली निकाली गई, इसमें कांग्रेस के विकास कार्यों की पोल खोलने का प्रयास किया गया। कहा गया कि कांग्रेसी जिन विकास योजनाओं का दावा कर रहे हैं वह जमीन पर कहीं नहीं हैं। बेस अस्पताल, आंवलाघाट पेयजल योजना, नर्सिंग कॉलेज, रई झील समेत कई काम ऐसे हैं, जो कहीं पर नजर नहीं आ रहे हैं। आरोप लगाया कि नगरपालिका और जिला पंचायत में करोड़ों की योजनाएं आई हैं, लेकिन उनका उपयोग जनता के हित में नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में निकली रैली में भाजपा विधायक विशन सिंह चुफाल, वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, राजेंद्र रावत आदि नेता शामिल हुए। रैली के दौरान हुई सभा में सुरेश जोशी ने सीधे नगरपालिका और जिला पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि आम जनता को मालूम तक नहीं है कि इन दोनों संस्थाओं में करोड़ों के काम हो रहे हैं।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि प्रदेश में सिर्फ खनन और शराब से जुड़े लोगों का बोलबाला हो गया है। बाद में भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि तत्काल विकास के रुके पहिए को आगे बढ़ाया जाए और भ्रष्टाचार की जांच की जाए। रैली में हरीश मेहता, गोपू अधिकारी, सुजीत धामी, ललित जोशी, अशोक उपरारी समेत तमाम कार्यकर्ता थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें