फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ाजड़ी दोहन को लेकर पातों एवं बुई के ग्रामीणों में टकराव

Wed, 23 May 2018 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी एसडीएम दफ्तर में तहरीर देते पातों के सरपंच और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रालम वन पंचायत के राजरंभा तोक में कीड़ाजड़ी (यारसा गंबू) दोहन को लेकर मंगलवार शाम पातों और बुई गांवों के लोगों के बीच टकराव हो गया। इस दौरान कई महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी के भी आरोप लगे हैं। साथ ही वहां लगाए गए टेंट और खाने के सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। बुधवार को सरपंच दीवान सिंह जेष्ठा के नेतृत्व में पातों के ग्रामीण एसडीएम दफ्तर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम के पेशकार देवेंद्र सिंह को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बुई के 15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


तहसील मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर रालम वन पंचायत भारत-तिब्बत सीमा पर अंतिम वन पंचायत है। बताया गया कि मंगलवार शाम करीब तीन बजे पातों गांव के 31 परिवारों के लोग अपने वन पंचायत राजरंभा में कीड़ाजड़ी दोहन के लिए महिलाओं के साथ टेंट लगा रहे थे। आरोप लगाया कि तभी बुई गांव के दो दर्जन लोगों ने हथियारों के साथ पातों गांव के लोगों पर हमला कर दिया। तहरीर में बुई गांव के लोगों पर डराने के लिए फायर करने, टेंट फाड़ने और महिलाओं के साथ बदसलूकी का भी आरोप लगाया गया है।

पातों के सरपंच ने 15 लोगों के खिलाफ एसडीएम कार्यालय में तहरीर दी है। एसडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सामंत, देव सिंह धपवाल एवं कमल उपाध्याय के नेतृत्व में राजस्व पुलिस और वन विभाग की टीम गठित कर घटना स्थल को रवाना किया और जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं कई विवाद
नागनी धूरा और राजरंभा क्षेत्र में कीड़ाजड़ी दोहन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। 15 मई को एसडीएम कार्यालय में विवाद को लेकर दोनों गुटों ने शिकायत की थी। इस पर एसडीएम ने सरपंच को पातों एवं बुई के लोगों के साथ बैठक कर मामला सुझाने को कहा था, मगर विवाद नहीं सुलझा और मंगलवार को एक बार फिर टकराव हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें