फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बढ़ेगा आत्मविश्वास, लक्ष्य पर निशाना साधेंगी बेटियां

Tue, 18 Nov 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों का मेरा सपना, मेरा लक्ष्य कार्यक्रम के तहत आत्मविश्वास और हौसला बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य पर निशाना साधेंगी। डीएम आशीष भटगांई की पहल पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 30-30 छात्राओं को सरकारी संस्थाओं का भ्रमण कराते हुए उन्हें सफलता के लिए प्रेरित किया जाएगा। उनकी रुचि और लक्ष्य के मुताबिक उन्हें संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ सफलता के टिप्स देकर उनके हौसलों को उड़ान देंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मेरा सपना, मेरा लक्ष्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डीएम ने जीजीआईसी मुनाकोट और जीआईसी डूंगराकोट की 30 छात्राओं से सीधा संवाद कर इन्हें कलक्ट्रेट, विकास भवन का भ्रमण कराया। डीएम ने कहा कि बेटियों को सफलता के मुकाम पहुंचाने के लिए यह पहल शुरू की है। छात्राओं को उनकी रुचि और लक्ष्य के मुताबिक विशेषज्ञों का साथ मिलेगा। महिला अधिकारियों से उन्हें सफलता के टिप्स मिलेंगे। यदि बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा तो निश्चित तौर पर वे सफलता का मुकाम हासिल करेंगी। कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और सीखने की निरंतरता ही सफलता का असली मंत्र है। प्रशासन छात्राओं का हमेशा मार्गदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि महीने में दो बार विभिन्न विद्यालयों की 30-30 छात्राओं से संवाद कर इनकी परेशानी, रुचि और लक्ष्य की जानकारी ली जाएगी। इसी के अनुसार छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एसपी रेखा यादव ने छात्राओं को अपने कार्यालय में आने का निमंत्रण दिया। संवाद
महिला सश्क्तीकरण को मिलेगा बल
कार्यक्रम में शामिल नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल ने डीएम की इस पहल को सराहा। कहा कि छात्राएं इससे प्रेरित होकर सफलता हासिल करेंगी तो इससे महिला सशक्तीकरण को भी बल मिलेगा। इस मौके पर जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा, जीएम उद्योग विभाग कविता भगत, डीडीओ रमा गोस्वामी सहित कई महिला अधिकारी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें