फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खड़ी बाजार में अग्नि सुरक्षा ऑडिट किया

Sat, 10 Oct 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अग्निशमन विभाग ने खड़ी बाजार में फायर रिस्क निरीक्षण और अग्नि सुरक्षा ऑडिट किया। अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के नेतृत्व में टीम ने बाजार की विभिन्न दुकानों और गोदामों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान हार्डवेयर, कपड़े, कॉस्मेटिक्स, ज्वेलरी और जनरल स्टोर सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। खड़ी बाजार में कई भवनों के भूतल पर दुकानें और प्रथम व द्वितीय तल पर आवासीय परिसर होने के कारण व्यापारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने व्यापारियों को दुकानों में अवैध विस्फोटक सामग्री नहीं रखने, विद्युत वायरिंग दुरुस्त रखने और दुकान बंद करने से पहले मुख्य विद्युत स्विच बंद करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही पूजा कक्ष और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें