नाचनी के मल्ला भैसकोट में 10 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत कथा के समापन के अवसर पर मौजूद लोग। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। मल्ला भैसकोट छुरमल मंदिर में 10 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का हवन और कन्या पूजन के साथ समापन हो गया है। आयोजक 150 परिवारों ने गांव और क्षेत्रवासियों के आरोग्य, सुख संपन्नता की कामना की है। भंडारे में एक हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 14 मई को कलश यात्रा के साथ शुरू हुए भागवत में गांव से पलायन कर चुके मैदानी क्षेत्र के 40 परिवार भी पहुंचे। भागवत में चामी, भैसकोट, बासनी भैसकोट के 110 परिवार भी शामिल रहे। इस मौके पर कथा वाचक व्यास आनंद बल्लभ उपाध्याय, व्यवस्थापक गोविंद सिंह शाही, अध्यक्ष हेम सिंह शाही सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद