फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अपनी भाषा में फोन पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे फरियादी

Fri, 23 Jan 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के लोग अब अपनी समस्याएं एक फोन कॉल पर अपनी बोली-भाषा में जिला स्तरीय अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। हेलो पिथौरागढ़ नाम से जिला प्रशासन जल्द ही यह सेवा शुरू करने जा रहा है, जिसमें लोगों की शिकायतें दर्ज होंगी और उनका समाधान किया जाएगा। यह सेवा शुरू होने से लोगों को विभागों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुनस्यारी, धारचूला जैसे दूरस्थ क्षेत्र से लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इसके तहत दूरस्थ गांवों के लोग भी फोन से हेल्प डेस्क में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने के बाद लोगों को विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने हेलो पिथौरागढ़ सर्विस शुरू करने की योजना तैयार की है। इसमें लोगों को अपनी समस्या दर्ज कराने के लिए किसी वेबसाइट या एप में जाने की जरूरत नहीं है। लोग सीधे एक फोन से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। जिलाधिकारी का कहना है कि यह सेवा शुरू होने से जन समस्याओं का समाधान जल्द हो सकेगा।
-
ऐसे काम करेगी हेलो पिथौरागढ़ सेवा
हेलो पिथौरागढ़ सेवा में एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। कलेक्ट्रेट में स्थापित इस डेस्क पर कोई भी व्यक्ति फोन पर शिकायत दर्ज करा सकेगा। शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगी तत्काल हेल्प डेस्क से उस विभाग को भेजी जाएगी। हिंदी या अन्य भाषा के अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों के लोग अपनी स्थानीय भाषा में भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। हेल्प डेस्क शिकायत को मैसेज में बदलकर संबंधित विभाग को भेजेगा। इस सेवा से हिंदी ठीक से न जानने वाले बुजुर्गों, महिलाओं के लिए भी घर बैठे अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। जिले की पांच लाख से अधिक की आबादी को हेलो पिथौरागढ़ सेवा से काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-कोट-
पिथौरागढ़ जिले के लोगों के लिए यह सेवा काफी मददगार होगी। इसके माध्यम से लोगों को तमाम सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाती है। हैलो पिथौरागढ़ सेवा जल्द शुरू करने की योजना है। - आशीष भटगांई, डीएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें