फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका के परिजनों को मुआवजा दो

Thu, 14 Jan 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौ जनवरी को जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के मामले में जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने प्रदर्शन किया और इस प्रकरण की जांच करने एवं मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
 लोगों का कहना है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में किसी अन्य के साथ ऐसी ही घटना हो सकती है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि बजेटी निवासी मंजू देवी की मौत के पीछे चिकित्साकर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है, यदि अस्पताल में उसकी सही ढंग से देखभाल हो जाती तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस घटना से एक परिवार उजड़ गया है। ऐसे में मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में कमलेश वल्दिया, राजीव डुंगरियाल, रोहित बिष्ट, रोहित ओझा, हर्ष सिंह मेहता, उमेद सिंह, राम सिंह बिष्ट, राहुल पाठक, विक्रम वाल्मीकि, दुर्गादत्त पुनेड़ा, राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, आनंद मोहन, राजकमल, मदन कुमार, दीपक कुमार आदि थे। बाद में डीएम को ज्ञापन दिया गया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें