फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 12 साल से पीएचसी के भवन में संचालित हो रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 17 Jun 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 12 वर्ष से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में चल रहा है। सीएचसी के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने 12 नाली जमीन भी दान कर दी है। बावजूद इसके विभाग की तरफ से आगे की कार्यवाही नहीं हो रही है। इससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में क्षेत्र की बढ़ती आबादी को देखते हुए गणाई गंगोली में संचालित पीएचसी का उच्चीकरण कर सीएचसी बनाया गया। तब लोगों को उम्मीद थी जल्द स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले तो सीएचसी भवन निर्माण के लिए विभाग को लंबे समय तक भूमि नहीं मिल पाई। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने अस्पताल निर्माण के लिए 12 नाली जमीन दान कर दी। तब से विभाग की तरफ से आगे की कार्रवाई नहीं हो पाई है। अस्पताल का भवन सीमित स्थान वाले पीएचसी भवन में होने से मरीजों के साथ ही स्टाफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कोट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन न बनना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को जल्दी से भवन बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिफ्ट करना चाहिए। इससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। - कमल उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता, गणाई गंगोली
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अस्पताल के लिए 12 नाली भूमि दान की है, लेकिन आज तक भवन नहीं बन सका है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जल्द नहीं बना तो क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। - राजेश बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता, चौकी गणाई गंगोली
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली में भवन नहीं बनने से स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज कर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से संपर्क किया जाएगा। - गिरीश बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता, गणाई गंगोली
जन प्रतिनिधियों और सरकार के ढीले रवैये से 12 सालों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन नहीं बन पाया है। अस्पताल भवन बनता तो पूरे क्षेत्र की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलती। - देवेंद्र मेहता, पूर्व ग्राम प्रधान, नायल, गणाई गंगोली
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें