फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गणाईगंगोली में जाम हुआ आम, वाहन चालक और यात्री परेशान

Fri, 07 Feb 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। मुख्य बाजार में आए दिन लगने वाला जाम परेशानी का सबब बन गया है। बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार से लेकर कूना बाजार तक जाम लगने से यात्री और वाहन चालक परेशान रहे। सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे रहे और यात्रियों को इनमें बैठकर जाम खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



गणाईगंगोली के मुख्य बाजार में एक घंटे से अधिक समय तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही और यात्री इनमें बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। हल्द्वानी, अल्मोड़ा, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, क्विटी, थल, नाचनी, मुवानी, चौकोड़ी, बेरीनाग, राईआगर, चौड़मन्या, कांडा, बागेश्वर आवाजाही करने वाले यात्रियों को जाम लगने से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह डेढ़ घंटे बाद जाम खोलकर आवाजाही सुचारू कराई। तब जाकर यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो सके। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जाम की इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ समय पहले मुख्य बाजार में दो होमगार्ड तैनात किए गए थे इन्हें अब हटा दिया गया है। इससे साफ है कि पुलिस-प्रशासन जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें