फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महाविद्यालय में वाणिज्य परिषद का गठन, अंजलि धौनी बनीं अध्यक्ष

Sun, 18 Oct 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की अंजलि धौनी को अध्यक्ष चुना गया। कपिल पुनेठा उपाध्यक्ष, अंजलि खर्कवाल सचिव, शिवांशु रावत संयुक्त सचिव और राहुल कुमार कोषाध्यक्ष बने। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ।
विज्ञापन

विभाग प्रभारी डॉ. दीपक खाती ने परिषद के उद्देश्यों और पदाधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी। डॉ. आरके सनवाल ने निर्वाचन प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सरोज पंत और सहसंयोजक डॉ. ट्विंकल प्रकाश के निर्देशन में गठन शांतिपूर्ण रहा। परिषद आगामी दिनों में प्रश्नोत्तरी, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं सहित शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करेगी। डॉ. खाती ने विद्यार्थियों से कक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य रूप से बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कम उपस्थिति पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें