फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई को होगी सम्मिलित प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ की ओर से रानीखेत में मार्च में हुई भर्ती रैली की सम्मिलित प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यदि इसमें किसी तरह का बदलाव होगा तो इसकी सूचना अभ्यर्थियों को दी जाएगी। एआरओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़, रानीखेत के अभ्यर्थियों के लिए दो और 10 मार्च को भर्ती रैली आयोजित की गई। सफल अभ्यर्थियों की सम्मिलित प्रवेश परीक्षा 26 अप्रैल को होनी थी। कोरोना वायरस के चलते परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। यदि उक्त तिथि में भी बदलाव होता है तो उसे डब्लूडब्लूडब्लू.ज्वॉइन इंडिया आर्मी.कॉम में अपलोड किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच होगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वह मेडिकल की जानकारी के लिए एआरओ से संपर्क करें। अनंतिम चुने गए उम्मीदवार जिन्हें पांच अप्रैल तक अपने कागजात एआरओ में जमा करने थे वह उन्हें एआरओ पिथौरागढ़1985@ जीमेल.कॉम पर भेज सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी 07586062756 में संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें