फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की बेटी ने बनाये 400 मास्क, खुद ही गांव गांव जाकर बांट रहीं

विज्ञापन
झूलाघाट क्षेत्र में सोशल डिस्टेंस बनाकर मास्क वितरित किए गए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। कोरोना की रोकथाम के लिए विधायक की बेटी ने खुद के बनाएं मास्क लोगों को वितरित किए। क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को सैनिटाइजर भी बांटे। विधायक बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल ने प्रधानमंत्री मोदी के घरेलू मास्क बनाने की प्रेरणा से एक सप्ताह तक खुद चार सौ मास्क बनाए। अब उन्होंने मूनाकोट, गौरीहाट, रज्यूड़ा, खरक्यूड़ा और झूलाघाट के गांवों में जाकर लोगों को मास्क बांटे। क्षेत्र के राहत शिविरों में रह रहे नेपाली मजदूरों को भी मास्क दिए।उन्होंने कहा जब तक कोरोना पूरी तरह भाग नहीं जाता वे मास्क बनाकर लोगों को निशुल्क वितरित करती रहेंगी। उन्होंने यहां के बैंक, एटीम कर्मचारी, गैस आफिस, पोस्टल विभाग और पुलिस विभाग के कोरोना यौद्धाओं को मास्क और सैनिटाइजर भी दिए। उनके साथ योगेश चंद, दिवाकर जोशी, किरन भट्ट, ललित चंद, निर्मला महर, हरीश चंद, ललित भट्ट मौजूद रहे। वड्डा में भी चौकी प्रभारी एचएस डांगी ने कस्बे के लोगों को एक सौ 15 मास्क वितरित किए। उन्होेंने सभी लोगों से बाजार में मास्क पहनकर आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें