फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देवलथल में बाराबीसी महोत्सव का रंगारंग आगाज

Sun, 15 Nov 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल के पीपलचौरा मैदान में बाराबीसी महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। वहीं कलाकारों ने छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बाराबीसी महोत्सव का शुभारंभ दायित्वधारी हेमराज बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि मेले और महोत्सव हमारी लोक संस्कृति के वाहक हैं। इन्हें सहेजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। शुभारंभ पर ढोल-नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद विधिवत पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। दर्पण कला मंच के कलाकारों ने कुमाऊंनी गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। वहीं हैरी धपोला की टीम ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। दर्शक भी कुमाऊंनी गीतों पर जमकर थिरके। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत कर संस्कृति के रंग बिखेरे। महोत्सव के दौरान बैडमिंटन, वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें