फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुवानी महोत्सव का रंगारंग आगाज

Fri, 03 Nov 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुवानी महोत्सव में माला पहनाकर किया अति​थियों का स्वागत। संवाद
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने किया। इस दौरान छलिया नृत्य के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बोहरा ने आयोजन के लिए मेला अध्यक्ष कमलदीप सिंह बिष्ट और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने महोत्सव के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। महोत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घसाड़ और राइंका मुवानी के बच्चों ने स्वागत गीत गाया। अमित बाबू गोस्वामी और देवेंद्र खुन्नू के गीतों में दर्शक झूमे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमलदीप सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र बोहरा, प्रधान संरक्षक राम सिंह राठौर, संयोजक कैलाश राठौर, रमेश बम, जीवन बोरा, संजय लाल वर्मा, रोहित पानू, संजय भट्ट, दीपक कार्की समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें