फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तिथि घोषित होते ही कॉलेज में चहल-पहल बढ़ी

Thu, 30 Aug 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चुनाव तिथि घोषित होने के बाद पिथौरागढ़ महाविद्यालय में हलचल बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव तिथि घोषित होते ही महाविद्यालय में चहल-पहल बढ़ गई हैै। छात्रसंघ के संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। कुछ उम्मीदवारों ने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। तृतीय एवं पांचवें सेमेस्टर में प्रवेेश प्रक्रिया में भी तेजी आ गई हैै।

विज्ञापन


इस वर्ष कुमाऊं विवि के सभी महाविद्यालयों में आठ सितंबर को एक साथ चुुनाव होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से चुनाव की तिथि जारी होते ही महाविद्यालयों में गहमागहमी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ मेें अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल रही। हालांकि एबीवीपी और एनएसयूआई की ओर से अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई हैै, लेकिन छात्रसंघ के संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। कुछ उम्मीदवारों ने वाहनों में पर्चे लगाकर प्रचार भी शुरू कर दिया हैै।

चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद पीजी कॉलेज बेड़ीनाग, नारायणनगर, धारचूला, मुनस्यारी, मुवानी, गंगोलीहाट में भी संभावित छात्र उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर, जबकि एमए, एमएससी और एमकॉम में तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया में भी तेेजी आ गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती ने बताया कि प्रवेश लेनेे वालेे सभी छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। मतदान करने के लिए परिचय पत्र जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें