फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather : उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के बाद निचले इलाकों में बढ़ने लगी ठंड

Sat, 07 Nov 2020 01:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात के कारण निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। पिछले छह दिनों में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नंदा देवी सहित कई अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है, जहां एक सप्ताह पूर्व पहाड़ काले नजर आ रहे थे। वहीं अब बर्फबारी के बाद पहाड़ों में बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.6, न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.2, न्यूनतम 11.5 रहा।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.6, न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 29.5, न्यूनतम 13 डिग्री रहा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले छह दिनों में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में गिरने लगा पाला

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के बाद निचले इलाकों में पाला गिरने लग गया है। इस कारण ठंड बढ़ रही है। मुनस्यारी और धरचूला के ग्रामीण इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाने लगे हैं। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। निचले क्षेत्रों में पाला गिरने से बागवानी को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

पिथौरागढ़ जिले में छह दिनों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

दिन - अधिकम तापमान - न्यूनतम तापमान

शुक्रवार -20.1- 10.5
बृहस्पतिवार -23.6 -11.5
बुधवार -22.2- 11.5
मंगलवार- 23.6- 13.6
सोमवार -29.5 -13.0
रविवार -30.0- 14.00

16 नवंबर के बाद बारिश की संभावना बन रही है। तापमान में गिरावट आने के कारण पाला पड़ रहा है, जिस कारण लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। - बिक्रम सिंह, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र 

हवा चलने से ठंड में इजाफा

चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से में शुक्रवार को दोपहर बाद छाए बादलों से ठंड में इजाफा बढ़ गया। ठंडी हवाओं के चलने से लोग गरम कपड़े पहनने को मजबूर हुए। शुक्रवार को चंपावत में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें