फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीओ ने किया पटाखा बाजारों का निरीक्षण

Fri, 06 Nov 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। धनतेरस और दिवाली पर्व को देखते हुए सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने थाना लोहाघाट और चंपावत कोतवाली क्षेत्र के पटाखा बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाजारों में फायर सर्विस कर्मियों, फायर टेंडर और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा के लिए पानी, रेत और फायर एक्सटिंग्विशर की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया। धनतेरस पर संभावित भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारियों को सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें