फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सोने, चांदी के आभूषणों और बर्तनों की जमकर खरीदारी

Fri, 06 Nov 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। धनतेरस पर क्षेत्र में सोने, चांदी, बर्तनों आदि की करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी हुई। इससे बाजारों में रौनक छाई रही।
विज्ञापन

दिवाली के लिए सजी मुख्य बाजार की अस्थायी दुकानों पर शाम होते ही भीड़ उमड़ी जिससे व्यापारियों को अच्छा कारोबार मिला। व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल ने त्योहार के लिए लोगों में उत्साह बताया। उन्होंने कहा कि सोने, चांदी के आभूषणों और बर्तनों की खरीद अच्छी हो रही है। दोपहर बाद से ही बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई आदि की दुकानों पर ग्राहकों का आना तेज हुआ। शाम होते ही बाजार बिजली के झालरों से रोशन होकर गुलजार हो उठा। शहर के ग्रामीण और नगर क्षेत्र के घरों पर भी बिजली की लड़ियां जगमगा उठीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें