चंपावत। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एचएच ह्यांकी कार्यमुक्त हो गए हैं। उनका तबादला रुद्रपुर जिला अस्पताल के लिए हुआ है। डॉ. सोनाली मंडल को सीएमएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. ह्यांकी पिछले दो वर्षों से जिला अस्पताल में सेवा दे रहे थे। निदेशालय से अक्तूबर में जारी आदेश के बाद उन्हें इसी पद पर रुद्रपुर भेजा गया था। अब तक वे चंपावत जिला अस्पताल में ही कार्यरत थे।