फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुराष्ट्रीय कंपनियों को टक्कर दे रहे महिला समूहों के उत्पाद : सीएम

Mon, 17 Apr 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं विभिन्न महिला समूहों के माध्यम से स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने का कार्य कर रहीं हैं। महिलाएं पहाड़ी अनाज के उत्पादों को बढ़ावा दे रहीं हैं। ये उत्पाद एमएनसी (बहुराष्ट्रीय कंपनियों) के उत्पादों को टक्कर दे रहे हैं। सीएम शेर सिंह कार्की भाऊराव देवरस सभागार के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अपने-अपने संसाधनों को एकत्र कर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि उत्तराखंड की मानसखंड झांकी को देश में पहला स्थान मिला है जो सबके लिए गौरव की बात है।


कहा कि प्रदेश की सभी परीक्षाओं में नकल पर कठोर कानून लागू किया गया है। इससे प्रदेश में पूरी पारदर्शिता के साथ सभी प्रतियोगी परीक्षा संपन्न हो सकेंगी। गरीब और प्रतिभावान छात्र आगे बढ़ सकेंगे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में नई खेल नीति, नई शिक्षा नीति लागू हो गई है। समान नागरिकता कानून भी जल्द लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण पर भी सख्त कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है।
विज्ञापन





मुवानी आश्रम और स्कूल के लिए सीएम ने की 50 लाख की घोषणा

मुवानी/थल (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुवानी में शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार के भाऊराव देवरस सभागार का लोकार्पण किया। उन्होंने मुवानी आश्रम और शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार स्कूल के उत्थान के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री धामी सोमवार को स्टेट प्लेन से नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से मुवानी आश्रम गए। मुवानी पहुंचने पर स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री ने सरस्वती विहार विद्यालय के सभागार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस महिला आश्रम के उत्थान के लिए सभी लोगों को आगे आकर काम करना होगा।




कोश्यारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल और पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी भी मौजूद रहे। उन्होंने शेर सिंह कार्की को सर्वोदय नेता बताते हुए कहा कि वे मानव सेवा करने वाले महान विभूति थे। उनकी स्मृति में विद्या भारती से संबद्ध प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल से संचालित इस स्कूल को प्रदेश में सबसे आदर्श स्कूल बनाना है। उन्होंने राज्य की तरक्की के लिए सभी लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने और महिला आश्रम को पुनर्जीवित करने की जरूरत बताई।




प्रधानाचार्य ने पढ़ा अभिनंदन पत्र

प्रधानाचार्य डॉ. मुकुल चंद्र कांडपाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में अभिनंदन पत्र पढ़ा। प्रबंधक धीरज बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सांसद अजय टम्टा, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी आदि मौजूद थे।





सीएम ने मोटर पुल निर्माण सहित कई घोषणाएं कीं

मुवानी (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री ने मुवानी के रमतड़ के पास मोटर पुल, डिग्री कॉलेज की सड़क पर डामरीकरण, भंडारी गांव-बोक्टा सड़क पर डामरीकरण, राजकीय इंटर कॉलेज के पुराने भवन के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृति की। शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार स्कूल के खेल मैदान की शासन स्तर पर शीघ्र डीपीआर तैयार करने की भी घोषणा की। संवाद




विकासखंड खोलने सहित कई मांगें उठाईं
मुवानी (पिथौरागढ़)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष कौस्तुभानंद जोशी ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर थल में विकासखंड खोलने, महिला डिग्री कॉलेज, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण, आईटीआई भवन का निर्माण करने की मांग की। इस दौरान प्रेमा जगाती के प्रबंधक श्याम अग्रवाल, आश्रम के अध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी, अनीता कार्की, आश्रम के प्रबंधक सुरेश सुयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, दीपक कार्की, रमेश बम आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें